8 फरवरी, 2015 को आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की पहली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसरण में , नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कृषि विकास पर कार्य दल गठित किया गया था :
-
केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के कार्य दलों के साथ समन्वय और तालमेल बनाने के लिए,
-
अपने सभी पहलुओं में कृषि को फिर से मजबूत करने संबंधी कार्यनीतियों की सिफारिश करने के लिए,
-
सुधार, नवप्रवर्तन और प्रौद्योगिकी प्रसार के लिए कार्यनीति तैयार करने के लिए,
-
सफल प्रयोगों और कार्यक्रमों की पहचान करना, जिनसे सभी राज्य और संघ राज्य क्षेत्र सीख ले सकें, और
-
कोई अन्य उपाय।
कार्य दल के काम के आधार पर, एक सामयिक पेपर (संपूर्ण नहीं) दिसम्बर 2015 में लाया गया था।





