Skip to main content

डॉ. वी.के. पॉल

डॉ. वी.के. पॉल

डॉ. वी.के. पॉल, प्रोफेसर

सदस्य, नीति आयोग

प्रोफ़ाइल डाउनलोड करें

भारत सरकार ने डॉ. पॉल को अगस्त 2017 में राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (नीति आयोग) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया, जहां वह स्वास्थ्य और पोषण वर्टिकलों का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने पोषण अभियान और आयुष्मान भारत पहल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

सदस्य, नीति आयोग के रूप में नियुक्त किए जाने से पहले डॉ. पॉल लगभग 32 वर्षों तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में संकाय के सदस्य रहे हैं और लगभग एक दशक तक बालचिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

 

डॉ. पॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त बाल रोग चिकित्सक, शिक्षाविद्, चिकित्सा अनुसंधान और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रतिपादक हैं। उन्हें 2018 विश्व स्वास्थ्य सभा में डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रतिष्ठित इहसन डोगरामेसी फैमिली हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

प्रो. पॉल को हाल ही में भारतीय चिकित्सा परिषद् के शासक-मंडल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

टीम एन.आई.टी.आई.