Skip to main content

प्रो. रमेश चंद

प्रो. रमेश चंद

प्रो. रमेश चंद

सदस्य, नीति आयोग

प्रोफाइल डाउनलोड

प्रो. रमेश चंद वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री के पद और स्थिति में नीति आयोग के सदस्य हैं। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली से कृषि अर्थशास्त्र में पीएच.डी. किया है। वह नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज और इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स के फेलो हैं। प्रो. चंद को कृषि अर्थशास्त्र और नीति के क्षेत्र में अनुसंधान और अध्यापन का 33 वर्ष का अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से कृषि क्षेत्र के लिए नीति निर्माण में शामिल हैं। नीति आयोग में शामिल होने से पहले, वह निदेशक, राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्र और नीति अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली थे।

 

इसके अलावा, प्रो. रमेश चंद सीआईएमएमवाईटी (अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र) मैक्सिको, के न्यासी बोर्ड (बीओटी) के सदस्य; अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान के ऑस्ट्रेलियाई केंद्र (एसीआईएआर), कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया के नीति सलाहकार परिषद (पीएसी) के सदस्य; और खाद्य सुरक्षा और कृषि के भविष्य पर विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक भविष्य परिषद के सदस्य भी हैं;

 

अतीत में, प्रो. रमेश चंद ने आईसीएआर राष्ट्रीय प्रोफेसर; प्रोफेसर और प्रमुख, आर्थिक विकास संस्थान, दिल्ली विश्वविद्यालय; और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में प्रोफेसर के रूप में वरिष्ठ शैक्षणिक पदों पर काम किया है। प्रो. चंद यूनिवर्सिटी ऑफ वोलोंगोंग, एनएसडब्ल्यू ऑस्ट्रेलिया और इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपिंग इकोनॉमीज़, चिबा शी, जापान में विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं। वह एफएओ, यूएनडीपी, ईएससीएपी, यूएनसीटीएडी, राष्ट्रमंडल और विश्व बैंक जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सलाहकार भी रहे हैं।

 

प्रो. चंद ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा स्थापित खाद्य और कृषि नीति पर महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्षता की है। उन्होंने 7 वर्षों तक सार्क के लिए कृषि हेतु भारत के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया और जी20, यूएनईएससीएपी की बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

 

प्रो. चंद ने सात किताबें लिखी हैं और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में निम्न क्षेत्रों में 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं:

  • कृषि - उत्पादन, वृद्धि, विकास और नीति

  • किसानों के मुद्दे, बाजार और व्यापार

 

प्रो. चंद को जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार (1984) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का रफी अहमद किदवई पुरस्कार (2006) प्रदान किया गया है। वह वर्ष 2016 में इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, मुंबई, भारत के निर्वाचित अध्यक्ष थे।