डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम
सदस्य, नीति आयोग
डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम, जिन्हें डॉ. बालू के नाम से जाना जाता है, एक जाने-माने डेवलपमेंट प्रैक्टिशनर, नेतृत्व प्रशिक्षक, लेखक और सार्वजनिक नीति के विशेषज्ञ हैं। आप भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की सामाजिक स्टॉक एक्सचेंज सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं। आप इस भूमिका में ग्रासरूट और मैक्रो परिप्रेक्ष्य के एक अनोखे मेल को समाहित करते हैं, जो विकास और सार्वजनिक नीति में लगभग चार दशकों के कई तरह के अनुभव से लिया गया है।
डॉ. बालू कर्नाटक में आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के साथ उनके अग्रणी कार्य के लिए सुप्रसिद्ध हैं। 1984 में, उन्होंने स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट (एसवीवाईएम) की स्थापना की, जो एक विकास संगठन है, जो तीन मिलियन से ज़्यादा लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, और सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुधार लाने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से शामिल है। 2011 में, आपने साक्ष्य - आधारित अनुसंधान और वकालत के ज़रिए ज़मीनी हकीकत और सार्वजनिक नीति के बीच के अंतर को कम करने के लिए ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट (ग्राम) की स्थापना की।
नीति आयोग में शामिल होने से पहले, आपने अप्रैल 2021 से अप्रैल 2026 तक क्षमता विकास आयोग के सदस्य (मानव संसाधन) के तौर पर काम किया, जहाँ आपने सिविल सेवा क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र के मानव संसाधन सुधारों को उन्नत करने में अहम भूमिका निभाई। आप 2012 से 2014 तक कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में फ्रैंक एच टी रोड्स प्रोफेसर थे, और 2024 तक कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के साथ अतिथि प्रोफेसर और फैकल्टी एफिलिएट के तौर पर जुड़े रहे।
डॉ. बालू के पास नेतृत्व और प्रबंधन में पीएचडी की डिग्री है। आपको सामाजिक विकास में आपके योगदान और ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के साथ आपके कार्यों के सम्मान के रूप में कर्नाटक सरकार के नृपतुंगा विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ लेटर्स (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया था।
आपने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ. केनेडी स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट से मास्टर ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली, जहाँ आप मेसन फेलो थे। आपने पास हॉस्पिटल और हेल्थ सिस्टम मैनेजमेंट में एमफिल और एमबीबीएस की डिग्री भी है। आपकी अकादमिक पृष्ठभूमि मेडिसिन, लोक प्रशासन, सिस्टम मैनेजमेंट, नेतृत्व और सामाजिक विकास जैसे अंतर्विषयक फाउंडेशन को दर्शाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
विकास क्षेत्र
ग्रासरूट और जनजातीय विकास; सतत विकास लक्ष्य; पेयजल एवं स्वच्छता; सामाजिक न्याय; कौशल विकास; श्रमिक रोजगार, पंचायती राज; शहरीकरण; नागरिक-केन्द्रित विकास
सामाजिक उद्यमिता और सामाजिक व्यवसाय
सामाजिक नवाचार; महिलाओं के लिए ग्रामीण सामाजिक व्यापार; सामाजिक स्टॉक एक्सचेंज, सामाजिक प्रभाव
नेतृत्व एवं प्रबंधन
इंडिक नेतृत्व; प्रबुद्ध नेतृत्व; नीति-निर्माणकर्ताओं के लिए नेतृत्व
सार्वजनिक स्वास्थ्य
वैश्विक स्वास्थ्य; हेल्थ सिस्टम मैनेजमेंट; अस्पताल प्रशासन; स्वास्थ्य शासन; स्वास्थ्य देखभाल की कार्यनीतिक योजना
लोक प्रशासन और नीति
नीति निर्माण, विश्लेषण और वकालत; सार्वजनिक मानव संसाधन प्रबंधन; सार्वजनिक एजेंसियों का प्रदर्शन-मापन
गैर-लाभकारी क्षेत्र
गैर लाभकारी संगठन का शासन, अगुवाई और प्रबंधन; गैर सरकारी संगठनों का मूल्यांकन
शासन
संस्थागत शासन सुधार; नागरिक-केन्द्रित शासन; क्षमता निर्माण; सुशासन और भ्रष्टाचार विरोधी; भारतीय सभ्यता की समझ पर आधारित शासन
उच्च शिक्षा
अकादमिक नेतृत्व; संस्थागत विकास योजना; वैश्विक सेवा शिक्षण; उच्च शिक्षा नीति; विदेश में पढ़ाई से संबंधित कार्यक्रम