- संक्ष्प्ति विवरण
-
इस डिवीजन का उद्देश्य नवाचार की सहयता से भारत की कृषि प्रणाली में बदलाव लाना है, ताकि संधारणीय और समावेशी वृद्धि के माध्यम से किसानों के पोषण और आय में सुधार हो सके।
- मुख्य कार्य
-
नीतिगत डिजाइन और विश्लेषण
यह डिवीजन खेती और उससे संबंधित क्षेत्रों के लिए नए कार्यक्रम और नीतियाँ बनाता है ताकि उभरती चुनौतियों को दूर किया जा सके और आगामी अवसरों का लाभ उठाया जा सके। यह कैबिनेट नोट्स, सी सी ई ए नोट्स, ईएफसी और एसएफसी जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेजों पर इनपुट भी देता है।
सदस्य (कृषि) नियमित रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय और दूसरे मंत्रालयों को कार्यनीतिक इनपुट प्रदान करते हैं और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में भाग लेते हैं।
अनुसंधान और ज्ञान का आदान-प्रदान
यह डिवीजन स्वयं शोध अध्ययन आयोजित करता है और साथ ही शोध संस्थानों व अकादमिक क्षेत्र के साथ साझेदारी भी करता है। ये अध्ययन उभरते मुद्दों का विश्लेषण करते हैं, जैसे कि किसानों की समस्याएं, खाद्य सुरक्षा, और विभिन्न नीतियों व विकासात्मक कार्यक्रमों का प्रभाव।
नीतिगत समर्थन
यह डिवीजन अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मंचों तथा मीडिया संवादों में नीति आयोग का प्रतिनिधित्व करता है ताकि सरकार की नीतियों और पहलों को सही प्रकार से समझने के लिए एक उपयुक्त माहौल बनाया जा सके।
हितधारक परामर्श
हितधारकों की राय इकट्ठा करना और उन्हें एक साथ लाना डिवीजन के कार्य का अहम हिस्सा है, क्योंकि विज़न दस्तावेज जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों , हितधारकों के साथ बड़े पैमाने पर बातचीत पर आधारित होते हैं।
राज्यों के साथ कार्य करना
यह डिवीजन विभिन्न राज्यों की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रुझानों, बदलावों और अंतर्निहित परिस्थितियों पर नज़र रखता है। यह किसानों और कृषि क्षेत्र द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों से निपटने के लिए सुझाव और सलाह देता है। इसकी गतिविधियों में प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर परामर्श, केंद्रीय मंत्रालयों के साथ बाधाओं को दूर करना और प्रमुख योजनाओं की प्रगति की निगरानी करना शामिल है
सम्बद्ध मंत्रालयों के साथ काम करना
यह डिवीजन नए भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने, विकास को गति देने और अंत:क्षेप डिजाइन करने के लिए संबंधित सम्बद्ध मंत्रालय के साथ मिलकर काम करता है। यह विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन के मुद्दों और उनके परिणामों पर फीडबैक भी प्रदान करता है।
- भागीदार
-
-
खाद्य एवं कृषि संगठन
-
विश्व बैंक
-
बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
-
सीआईआरएडी
-
वन प्रमाणन और संरक्षण के लिए नेटवर्क
-
द नेचर कंसल्टेंसी
-
विश्व कृषि वानिकी, विश्व संसाधन संस्थान
-
अंतर्राष्ट्रीय बांस और रत्तन नेटवर्क
-
भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद
-
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान अंतरिक्ष उपयोग केंद्र
-
- संबंधित मंत्रालय
-
-
कृषि और किसान कल्याण विभाग
-
पशुपालन और डेयरी विभाग
-
मत्स्य पालन विभाग
-
सहकारिता विभाग
-
कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग
-
उर्वरक विभाग
-
- रिपोर्ट
- अधिकारी निर्देशिका
-
नाम पदनाम ईमेल डॉ. नीलम पटेल कार्यक्रम निदेशक neelam[dot]patel[at]gov[dot]in सुश्री अनुराधा बटाना वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी anuradha[dot]batana[at]gov[dot]in डॉ. शिवचरण मीणा अनुसंधान अधिकारी shivam[dot]meena[dot]dcmsme[at]gov[dot]in श्री संबुद्धा गोस्वामी परामर्शदाता ग्रेड-II sambuddha[dot]gsm[at]gov[dot]in श्री सोमनाथ चौधरी परामर्शदाता ग्रेड-II somnath[dot]choudhury[at]govcontractor[dot]in डॉ. हर्षिका चौधरी परामर्शदाता ग्रेड-I harshika[dot]123[at]nic[dot]in श्री परिमल बनाफ़र परामर्शदाता ग्रेड-I paremal[dot]banafarr[at]nic[dot]in सुश्री नम्रता थापा परामर्शदाता ग्रेड-I thapa[dot]namrata[at]niti[dot]gov[dot]in श्री नकुल छाभैया यंग प्रोफेशनल chhabhaiya[dot]nb[at]niti[dot]gov[dot]in श्री प्रभात प्रियांशु यंग प्रोफेशनल prabhat[dot]priyanshu[at]niti[dot]gov[dot]in
