higher education

उच्च शिक्षा

संक्ष्प्ति विवरण

उच्चतर शिक्षा प्रभाग, उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में नीति नियोजन और विकास संबंधी विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी ) 2020 की परिकल्पना के अनुसार, तीन प्रमुख क्षेत्रों—पहुंच , गुणवत्ता , और भविष्य की तैयारी —में साक्ष्य जुटाना और नीति निर्माण को प्रभावित करना है।
उच्चतर और तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत, यह प्रभाग भारत के उच्चतर शिक्षा इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, ज्ञान सृजन और उसके प्रसार का कार्य करता है। यह क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और अवसरों के समाधान के लिए शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों, विषय विशेषज्ञों, थिंक टैंक, उद्योगों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करता है।

इस प्रभाग का कार्य उस दूरदर्शी संकल्पना से निर्देशित है, जिसके माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का सबसे बड़ा उच्च शिक्षा इकोसिस्‍टम तथा अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना अभिप्रेत है। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रभाग विभिन्न प्राथमिकता वाले विषयों पर नीति-अनुसंधान एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन करता है। इनमें प्रमुख रूप से राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता संवर्धन, भारत में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण, उच्च शिक्षा का वित्तपोषण, भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में सुदृढ़ स्टार्टअप इनक्यूबेशन इकोसिस्‍टम का विकास, उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय इनक्यूबेटर इकोसिस्‍टम, राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता, तथा भविष्य के लिए शिक्षा एवं कौशल जैसे विषय सम्मिलित हैं।

मुख्य कार्य
  • नीति अनुसंधान एवं विश्लेषण
  • साक्ष्य-आधारित ज्ञान सृजन
  • नीति प्रतिवेदनों, नीति संक्षेपों एवं कार्यपत्रों के प्रकाशन के माध्यम से वैचारिक नेतृत्व प्रदान करना
  • क्षेत्रीय निगरानी एवं आँकड़ा विश्लेषण
  • हितधारकों के साथ परामर्श एवं सहभागिता
संबंधित मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
रिपोर्ट
शीर्षक डाउनलोड
भारत में उच्च शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण: नीति संक्षेप PDF icon
भारत में उच्च शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण: नीति रिपोर्ट PDF icon
राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार: नीति संक्षेप PDF icon
राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार नीति रिपोर्ट PDF icon

वर्किंग पेपर

शीर्षक डाउनलोड
भारत में सार्वजनिक अनुसंधान एवं विकास संस्थान: बहु-क्षेत्रक और प्रणालीगत एकीकरण के अवसर PDF icon
अंतर्राष्ट्रीय छात्र गतिशीलता: एक वैश्विक और भारतीय सामयिक अवलोकन PDF icon
भारत में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना: एक साक्ष्य-आधारित उपयुक्तता विश्लेषण PDF icon
परियोजनाएं
  • भारत में उच्च शिक्षा का वित्तपोषण
  • भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों में एक जीवंत स्टार्टअप इनक्यूबेशन इकोसिस्टम को सशक्त बनाना
  • उच्च शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय इनक्यूबेटर इकोसिस्टम
  • राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में अनुसंधान नवाचार और उद्यमिता
  • भविष्य के लिए शिक्षा और कौशल
अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ईमेल
डॉ. सोनिया पंत कार्यक्रम निदेशक sonia[dot]pant[at]nic[dot]in
डॉ. शशांक शाह वरिष्ठ विशेषज्ञ shashank[dot]shah[at]gov[dot]in
सुश्री ओशिन धरप परामर्शदाता ग्रेड-I oshin[dot]dharap[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री तारिणी गुप्ता परामर्शदाता ग्रेड-I tarini[dot]gupta[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री अरुणिमा गोयल यंग प्रोफेशनल arunima[dot]goyal[at]nic[dot]in