- संक्ष्प्ति विवरण
-
सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार प्रभाग नीति आयोग का नोडल प्रभाग है जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेईटी) तथा संचार मंत्रालय से जुड़े नीतिगत मामलों पर रणनीतिक सुझाव प्रदान करता है। इसका उद्देश्य संबंधित मंत्रालयों के मिशनों के साथ तालमेल बैठाकर उनके अलग-अलग कार्यक्रम /स्कीम जैसे डिजिटल इंडिया, भारतनेट, इंडियास्टैक - जिसमें आधार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), डिजिलॉकर शामिल हैं को बढ़ावा देना, एवं पूरे देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय समावेशन और नागरिकों पर केंद्रित सेवाओं के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार करना है। यह चुनिंदा आकांक्षी ब्लाकों में समृद्ध ग्राम-फिजिटल सर्विसेज जैसे कार्यक्रम को पायलट पहल के तौर पर भी चलाता है, जिसका उद्देश्य फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजिटल सेवाओं के साथ जोड़ना है।
- मुख्य कार्य
-
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट/प्रस्तावों, पॉलिसी से जुड़े संदर्भों, योजनाओं, कैबिनेट/सीसीईए नोट्स, एसएफसी/ईएफसी/पीआईबी/पीएससी/डीसीसी नोट्स और नीतिगत प्रस्तुतीकरणों का मूल्यांकन करना और उन पर अपनी राय देना; साथ ही, संबंधित मंत्रालयों की समिति बैठकों में भाग लेना।
- डीएमईओ के साथ मिलकर राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा पहलों और रणनीतियों का आकलन करना। इसके अलावा, बेहतर प्रभाव हेतु बीच में ज़रूरी बदलाव करने, सेवा प्रदायगी को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय परिणामों को मजबूत करने के लिए सुझाव देना।
- डिजिटल समावेशन, डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश, दूरसंचार विकास और नवाचार पर रणनीतिक पत्रों का मसौदा तैयार करना।
- डिजिटल गवर्नेंस, तकनीकी विकास और दूरसंचार अर्थशास्त्र आदि में अग्रणी संस्थानों और भागीदारों के साथ संयुक्त अनुसंधान पहल और विशेषज्ञ परामर्श को बढ़ावा देना।
- संबंधित मंत्रालय
-
- संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- दूरसंचार विभाग
- डाक विभाग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई)
- संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- परियोजनाएं
-
- आकांक्षी ब्लाकों में समृद्ध ग्राम - फिजिटल सेवाएँ पायलट पहल।
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम डिजिटल लोक अवसंरचना (डीपीआई) हेतु राष्ट्रीय रणनीति रूपरेखा।
- क्वांटम-सुरक्षित नेटवर्क के कार्यान्वयन हेतु रोडमैप का विकास।
- दूरसंचार विभाग (डीओटी) की स्पेक्ट्रम प्रबंधन स्वचालन पहलें तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता- संचालित प्रबंधन की ओर संक्रमण।
- भारत में निजी उपयोग हेतु समर्पित गैर-सार्वजनिक नेटवर्क (सीएनपीएन) का आकलन।
- भारत में 6जी प्रौद्योगिकी का विकास तथा उसके पश्चात् उसका अंगीकरण।
- अधिकारी निर्देशिका
-
नाम पदनाम ईमेल श्री प्रदीप सिंह कार्यक्रम निदेशक pradeep[dot]singh78[at]gov[dot]in श्री मनीष कुमार विमल निदेशक manish[dot]vimal[at]nic[dot]in डॉ. देवव्रत त्यागी परामर्शदाता ग्रेड I devvrat[dot]tyagi[at]niti[dot]gov[dot]in श्री बुरहान अशरफ परामर्शदाता ग्रेड I burhan[dot]ashraf[at]niti[dot]gov[dot]in श्री अद्रीश बनर्जी परामर्शदाता ग्रेड I adrish[dot]b2026[at]niti[dot]gov[dot]in श्री मेहुल कुमार परामर्शदाता ग्रेड I mehul[dot]kumar[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री श्रेया मजूमदार परामर्शदाता ग्रेड I shreya[dot]m[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री नेहा शेखावत यंग प्रोफेशनल neha[dot]shekhawat[at]niti[dot]gov[dot]in श्री राज विग्नेश बालाजी यंग प्रोफेशनल raj[dot]vignesh[at]niti[dot]gov[dot]in