Law

विधि

संक्ष्प्ति विवरण

नीति आयोग में विधि प्रभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय के लिए संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करता है। यह प्रभाग मंत्रिमंडल टिप्पणियों तथा नए विधिक प्रारूपों की समीक्षा करता है, ताकि उनका विधिक परीक्षण किया जा सके और उठाए गए विषयों पर विधि एवं न्याय प्रभाग के दृष्टिकोण से राय प्रदान की जा सके। न्यायिक एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में, जहाँ विनियम लागू होते हैं, विधिक एवं विनियामक सुधारों की दिशा में कार्य करना भी इस प्रभाग का प्रमुख कार्यक्षेत्र है।

मुख्य कार्य
  • विधिक क्षेत्र में अनुसंधान एवं विश्लेषण करना।

  • मुकदमेबाजी से संबंधित कार्य तथा नीति आयोग की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले अभिवचनों, प्रत्युत्तरों एवं शपथपत्रों का प्रारूप तैयार करना और उनका परीक्षण करना।

  • विधिक दस्तावेजों का प्रारूप तैयार करना एवं उनका परीक्षण करना।

  • दिशा-निर्देशों/नीतियों का विधिक परीक्षण एवं मूल्यांकन करना।

  • विधिक परीक्षण की आवश्यकता वाले कार्यक्रमों या परियोजनाओं का मूल्यांकन करना।

  • विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा संदर्भित प्रस्तावों की जाँच करना।

  • विधानों एवं नियमों के प्रारूप तैयार करने में सहयोग देना तथा उनकी समीक्षा करना।

संबंधित मंत्रालय
  1. विधि और न्याय मंत्रालय (एमएलएंडजे)

भागीदार
  1. संस्थागत भागीदार, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली
  2. महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, मुंबई
रिपोर्ट
शीर्षक डाउनलोड
पुराना हमेशा अमूल्य नहीं होता - पुराने कानूनों को निरस्त करने पर एक केस स्टडी PDF icon
अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ईमेल
श्री अनुपम लाहिड़ी कार्यक्रम निदेशक anupam[dot]lahiri[at]nic[dot]in
सुश्री जे ई जया देवी परामर्शदाता ग्रेड I je[dot]jayadevi[at]niti[dot]gov[dot]in
श्री अभिषेक वैद्य यंग प्रोफेशनल a[dot]Vaidya[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री पाली सिंह यंग प्रोफेशनल pali[dot]singh[at]niti[dot]gov[dot]in
श्री साहिल असीवाल यंग प्रोफेशनल sahil[dot]asiwal[at]niti[dot]gov[dot]in
श्री सलिल त्रिपाठी यंग प्रोफेशनल salilkumar[dot]t[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री शिवानी श्रीवास्तव यंग प्रोफेशनल shivani[dot]sri[at]niti[dot]gov[dot]in