School Education

स्कूल शिक्षा

संक्ष्प्ति विवरण
स्कूल शिक्षा प्रभाग विद्यालय व्यवस्था के लिए नीति निर्माण, योजना एवं विकास से जुड़े कार्यों का संचालन करता है। यह प्रभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रमुख स्तंभों - सुलभता (Access), गुणवत्ता (Quality) और भविष्य की तैयारी (Future-Readiness) - के अनुरूप कार्य करता है। यह प्रभाग प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE), पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की पूरी व्यवस्था में बुनियादी शिक्षा, समान पहुँच, शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि, और system-level governance को प्रबल करने के लिए प्रमाण जुटाता है, नीतिगत समाधान तैयार करता है और इनको लागू करने में सहायता करता है।

यह प्रभाग शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, स्कूल बोर्डों, जिला प्रशासन, शिक्षक शिक्षा संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों तथा उद्योग जगत के साथ मिलकर कार्य करता है। इसका उद्देश्य ऐसे प्रभावी और व्यापक स्तर पर लागू किए जा सकने वाले प्रयासों को बढ़ावा देना है, जो विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार करें, शैक्षिक असमानताओं को कम करें और उन्हें 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से सशक्त बनाएँ। प्रभाग का लक्ष्य वर्ष 2047 तक एक समावेशी, सुदृढ़ और भविष्य के लिए तैयार विद्यालयी शिक्षा प्रणाली के निर्माण में योगदान देना है, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी आयु के अनुरूप आवश्यक दक्षताएँ प्राप्त कर सके और आजीवन सीखने के लिए तैयार हो।
मुख्य कार्य
  • नीति अनुसंधान एवं विश्लेषण: राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर नीतिगत निर्णयों के लिए साक्ष्य-आधारित अध्ययन कराना तथा उनका विश्लेषण करना।
  • कार्यक्रम अभिकल्पना एवं परामर्श: राज्यों एवं जिलों के साथ मिलकर, उनके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सुधारवादी उपायों, रूपरेखाओं और टूलकिट को तैयार करना।
  • केंद्र एवं राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज संगठनों तथा निजी क्षेत्र के साथ विचार-विमर्श कर सबकी सहमति बनाना तथा प्रभावी रूप से एवं तेज़ी से कार्य को आगे बढ़ाना।
संबंधित मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
रिपोर्ट
शीर्षक डाउनलोड
स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया PDF icon
सिस्टमैटिक ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ़ स्कूल एजुकेशन - द साथ-ई एक्सपीरियंस PDF icon
लर्निंग फॉर लार्ज स्केल ट्रांसफॉर्मेशन इन स्कूल एजुकेशन प्रॉजेक्ट साथ-एजुकेशन PDF icon
स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स PDF icon
अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ईमेल
श्री युगल किशोर जोशी प्रोग्राम डायरेक्टर yugal[dot]joshi[at]gov[dot]in
श्री मनीष कुमार विमल डायरेक्टर manish[dot]vimal[at]nic[dot]in
लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र वर्मा ओ.एस.डी vjitendra[dot]322k[at]gov[dot]in
डॉ तान्या सिंह कंसल्टेंट ग्रेड -I taneya[dot]singh[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री निशा शर्मा कंसल्टेंट ग्रेड -I sharma[dot]nisha[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री गौरी जोश्ते यंग प्रोफेशनल gauri[dot]joshte[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री यशवी राणा यंग प्रोफेशनल yashvi[dot]rana[at]niti[dot]gov[dot]in
सुश्री ममता रानी सहायक अनुभाग अधिकारी mamta[dot]r[at]gov[dot]in