<span property=सिंहावलोकन " />

सिंहावलोकन

संक्ष्प्ति विवरण

नीति आयोग का पुस्तकालय, नीति आयोग के ज्ञान एवं सूचना केंद्र के रूप में, नीति आयोग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुस्तकों, पत्रिकाओं, रिपोर्टों आदि तक व्यापक पहुँच प्रदान करता है। यह पुस्तकालय के सदस्यों को संदर्भ सेवाएँ एवं पुस्तक उधार की सुविधा प्रदान करता है। यह पुस्तकालय, नीति आयोग के इंट्रानेट के माध्यम सेडेटाबेस तक पहुँच उपलब्ध कराता है। पुस्तकालय में अन्य विभागों के अधिकारियों तथा संस्थानों/विश्वविद्यालयों में पंजीकृत शोधार्थियों को भी इन- हाउस परामर्श सुविधा प्रदान की जाती है। पुस्तकालय का संचालन सुयोग्य एवं कुशल कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। यह पुस्तकालय नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों से सुसज्जित है तथा अपने उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान करता है।

पुस्तकालय समिति

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), नीति आयोग, पुस्तकालय के प्रशासन एवं नियंत्रण से संबंधित सभी मामलों के मुख्य प्राधिकारी हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा गठित पुस्तकालय समिति पुस्तकालय के कार्यों के संबंध में सामान्य निर्देशन, नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करती है। वर्तमान में पुस्तकालय में वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. योगेश सूरी की अध्यक्षता में एक समिति कार्यरत है। पुस्तकालय समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:

क्रम सं नाम और पदनाम भूमिका

1

डॉ योगेश सूरी वरिष्ठ सलाहकार

अध्यक्ष

2

डॉ सोनिया पंत, कार्यक्रम निदेशक

सदस्य

3

डॉ शशांक शाह, वरिष्ठ विशेषज्ञ

सदस्य

4

डॉ एस बी मुनिराजू, उप सलाहकार

सदस्य

5

श्री नवीन कुमार टोप्पो, उप निदेशक

सदस्य

6

डॉ कुमार संजय, निदेशक (पुस्तकालय)

सदस्य

पुस्तकालय समिति के कार्य निम्नानुसार हैं:-

  • अंग्रेजी पुस्तकों/पत्रिकाओं/जर्नलों/समाचार-पत्रों का क्रय।

  • ई-पुस्तकों/डेटाबेस/ई-जर्नलों का क्रय।

  • हिंदी पुस्तकों/पत्रिकाओं/जर्नलों/समाचार-पत्रों/ई-पुस्तकों/सॉफ्टवेयर का क्रय।

  • पुस्तकों की छंटाई (Weeding out) / राइट-ऑफ (Write-off) करना।

  • पुस्तकालय के विकास संबंधी योजना तैयार करना।

सदस्यता

पुस्तकालय की सदस्यता केवल नीति आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए है। बाहरी व्यक्तियों को पुस्तकालय की सदस्यता प्रदान नहीं की जाती है; तथापि, शोधार्थियों को शोध कार्य हेतु दस्तावेजों का परामर्श करने की अनुमति दी जाती है। पुस्तकालय की सदस्यता प्राप्त करने के लिए नीति आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरना है, जिसे संबंधित प्रशासन अनुभाग द्वारा सत्यापित किया जाना आवश्यक है।

सदस्यता आवेदन पत्र यहाँ से डाउनलोड करें। 

सेवाएँ

नीति आयोग का पुस्तकालय अपने सदस्यों को विभिन्न प्रकार की सूचना सेवाएँ प्रदान करता है। इनमें प्रमुख सेवाएँ निम्नलिखित हैं:

रिमोट एक्सेस

सदस्य अब एकल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नीति आयोग पुस्तकालय की विभिन्न डिजिटल सामग्री तक दूरस्थ रूप से पहुँच प्राप्त कर सकते हैं। https://nitiaayoglibrary.in/user#/home/

मोबाइल ऐप

पुस्तकालय की सेवाओं तक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पहुँचा जा सकता है। यह ऐप एंड्रॉयड के लिए Play Store तथा आईफोन के लिए App Store पर उपलब्ध है। ऐप का नाम mLibrary है।

mLibrary app

  • ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग (OPAC): OPAC किसी दस्तावेज़ के सटीक स्थान की खोज के लिए सबसे प्रभावी एवं प्रामाणिक माध्यम है। इसके माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों एवं अन्य दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। खोजने के लिए कृपया औपैक के इस लिंक पर क्लिक करें https://library.niti.gov.in/

  • संदर्भ और ग्रंथसूची सेवा: यह अनुभाग ऐसी पुस्तकों एवं संदर्भ सामग्री के परामर्श की सुविधा प्रदान करता है, जिन्हें निर्गत नहीं किया जा सकता। अन्य संदर्भ सेवाओं में वर्तमान जागरूकता सेवा (CAS), चयनात्मक सूचना प्रसार सेवा (SDI), ग्रंथसूचियों एवं पुस्तकों की सूची तैयार करना तथा टेलीफोन के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराना शामिल हैं।

  • परिचालन सेवा: यह अनुभाग पुस्तकों एवं अन्य दस्तावेजों के निर्गमन एवं वापसी से संबंधित कार्य करता है।

  • अंतर-पुस्तकालय ऋण सेवा: उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए यह पुस्तकालय अंतर- पुस्तकालय ऋण सेवा प्रदान करता है, क्योंकि कोई भी पुस्तकालय विभिन्न प्रारूपों में उपलब्ध सभी प्रकार के संसाधनों का संग्रहण नहीं कर सकता। इसके अंतर्गत पाठकों के उपयोग हेतु अन्य पुस्तकालयों से पुस्तकें उधार लेना तथा अपने पुस्तकालय की पुस्तकें अन्य पुस्तकालयों को उपलब्ध कराना शामिल है।

  • DELNET: विभिन्न पुस्तकालयों के कैटलॉग तक पहुँच प्राप्त करने के लिए नीति आयोग का पुस्तकालय DELNET सेवा प्रदान करता है। कृपया इस लिंक DELNET के माध्यम से सर्च करें।

पुस्तकालय प्रकाशन और संग्रहण
  • बुलेटिन (दैनिक): यह पुस्तकालय अर्थव्यवस्था, वित्त एवं नीति से संबंधित वैश्विक एवं स्वदेशी स्तर की महत्वपूर्ण समाचार-सूचनाओं का दैनिक बुलेटिन तैयार करता है।
  • डेली डाइजेस्ट (दैनिक): यह पुस्तकालय दैनिक डाइजेस्ट को भाग-क एवं भाग-ख के रूप में समेकित करता है। भाग-क: नीति आयोग से संबंधित समाचार एवं सूचनाएँ। भाग-ख: विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित संपादकीय, टिप्पणियाँ एवं विश्लेषण।
  • साप्ताहिक बुलेटिन: यह पुस्तकालय निम्नलिखित छह प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित सूचनाओं का साप्ताहिक बुलेटिन समेकित करता है: क. ऊर्जा, ख. अवसंरचना/(इनफ्रास्ट्रक्चर), ग. कृषि एवं ग्रामीण विकास, घ. स्वास्थ्य, ङ. उद्योग, च. शिक्षा
  • डॉकप्लान (मासिक): पुस्तकालय में प्राप्त पत्रिकाओं/जर्नलों में नीति आयोग के प्रमुख कार्यक्षेत्रों से संबंधित प्रकाशित आलेखों के सारांश (Abstracts) समेकित किए जाते हैं।
  • नवीनतम अभिवृद्धियों की सूची (मासिक): इसमें उपयोगकर्ताओं के लिए पुस्तकालय में नई जोड़ी गई/प्राप्त पुस्तकों एवं दस्तावेजों का ग्रंथसूची संबंधी विवरण दिया जाता है।
  • विषय-सूची (मासिक): इसमें पुस्तकालय में प्राप्त विभिन्न जर्नलों में प्रकाशित लेखों की मासिक सूची दी जाती है।
  • बुक अलर्ट (मासिक): इसमें पुस्तकालय द्वारा क्रय की गई नई पुस्तकों के मुखपृष्ठ का चित्र तथा उनका संक्षिप्त सारांश दिया जाता है।

पुस्तकालय संग्रहण- नीति आयोग के पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों का समृद्ध एवं उपयोगी संग्रहण उपलब्ध है।

क्रम सं

संसाधन

संख्या

1

पुस्तकें

1,80,000(लगभग)

2

बाउंड वॉल्यूम जर्नल

5000(लगभग)

3

सीडी और डीवीडी

1270 (लगभग)

4.

एल्बम

54

5

समाचार पत्र

25

6

जर्नल और पत्रिकाएँ

84

ई-संसाधनों की सूची
क. सब्सक्राइब किए गए डेटाबेस (आईपी आधारित)

S. No.

Name of Database

1

CEIC

2

CMIE

3

EPWRF India Time Series (EPWRFITS)

4

India Stat

5

Indiastatdistricts

6

Jstor

7

Press Reader

8

Statista

9

World Bank e-Library

ख. सब्सक्राइब किए गए डेटाबेस (यूज़र आईडी आधारित)

S. No.

Name of Database

1

DELNET

2

Magzter

3

Manupatra

4

One Nation One Subscription (ONOS)

5

Sage

6

SCC Online

ग.  सब्सक्राइब की गई ई-पत्रिकाएँ (आईपी आधारित)

S. No.

Name of e-Journal

1

American Economic Association Journals

2

Economica

3

Economic & Political Weekly

4

Journal of Political Economy

5

National Geographic Magazine Archive, 1888- Current

6

Oxford Economic Papers

7

Quarterly Journal of Economics

8

Review of Economic Studies

घ. सब्सक्राइब की गई ई-पत्रिकाएँ (यूज़र आईडी आधारित)

S. No.

Name of e-Journal

1

Economist

2

Harvard Business Review

3

Coal Insight

4

Foreign Affairs

5

Foreign Policy

6

Foreign Trade Review

7

MIT Technology Review

8

Scientific American

9

Wired Magazine

ड. सब्सक्राइब किए गए समाचार पत्र (यूजर आईडी आधारित)

S. No.

Name of e-Newspaper ( Indian)

1

Anand Bazar Patrika

2

Business Line

3

Business Standard

4

ET Prime

5

Financial Express

6

Hindustan Times

7

Indian Express

8

Mint

9

The Hindu

10

The Times of India

च. सब्सक्राइब किए गए समाचार पत्र (यूजर आईडी आधारित)

S. No.

Name of e-Newspaper (Foreign)

1

Financial Times

2

NewYork Times

3

Wall Street Journal

4

Washington Post

छ. सब्सक्राइब किया गया ई-पुस्तक संग्रह (आईपी/यूज़र आईडी आधारित)

S. No.

Name of e-Books database

1

English Books -Jstor

2

English Books -Perlego (User ID based)

3

Hindi Books - Sage Database

4

Hindi Books and Magazines - NotNul

ज. सब्सक्राइब किए गए ई-टूल्स/प्लेटफ़ॉर्म (यूज़र आईडी आधारित)

S. No.

Name of e-Tools

1

Grammerly (Writing Tool)

2

Knimbus Platform (Remote Access)

3

Stat Craft (Statistical Tool)

4

Stata 19 (Statistical Tool)

5

Turnitin (Anti Plagiarism Software)

अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ई-मेल
डॉ. कुमार संजय निदेशक (पुस्तकालय) kumar[dot]sanjay71[at]nic[dot]in
श्रीमती इंदिरा रानी पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी indira[dot]rani66[at]nic[dot]in
श्रीमती वर्षा सतीजा सहा. पुस्तकालय सूचना अधिकारी varsha[dot]satija[at]gov.[dot]in
श्री रामकरण पाल पुस्तकालय सूचना सहायक ramkaran[dot]pal[at]nic[dot]in
श्री राज कुमार पुस्तकालय सूचना सहायक raj[dot]kumar[at]gov[dot]in
श्री रवि राज कुमार पुस्तकालय सूचना सहायक raviraj[dot]k[at]gov[dot]in
श्री राजेश कुमार पुस्तकालय क्लर्क rajesh[dot]kumar[at]nic[dot]in
श्रीमती संतोष कुमारी पुस्तकालय क्लर्क s[dot]kumari70[at]nic[dot]in