<span property=इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी - II " />

इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी - II

संक्ष्प्ति विवरण

अवसंरचना कनेक्टिविटी-II प्रभाग, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्लयू), ना नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) तथा उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) से संबंधित मामलों का कार्य देखता है। यह प्रभाग पत्तनों, पोत परिवहन, राष्ट्रीय जलमार्गों, नागर विमानन, लॉजिस्टिक्स तथा बहु-माध्यमीय संपर्कता से संबंधित विषयों पर नीतिगत इनपुट और तकनीकी सहायता प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, यह अंतर-मंत्रालयी समन्वय को सुगम बनाता है तथा देश में अवसंरचना कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार की जाने वाली नीतियों, कार्यक्रमों और पहलों के निर्माण, मूल्यांकन और निगरानी में योगदान देता है।

यह प्रभाग पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति, विकसित भारत@2047 तथा अवसंरचना क्षेत्र में किए जा रहे अन्य नीतिगत और विनियामक सुधारों सहित प्रमुख राष्ट्रीय पहलों के कार्यान्वयन और निगरानी में सहयोग करता है। प्रभाग साक्ष्य-आधारित नीतिनिर्माण और एकीकृत अवसंरचना नियोजन में सहायता प्रदान करने के लिए विश्लेषणात्मक अध्ययन, हितधारक परामर्श तथा क्षेत्रवार समीक्षाएँ भी करता है।

मुख्य कार्य
  • पोत परिवहन एवं जलमार्ग, नागर विमानन तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए नीति-निर्माण और परामर्श संबंधी सहायता प्रदान करना।
  • एसएफसी/डीआईबी/ईएफसी/पीआईबी प्रस्तावों, मंत्रिमंडल टिप्पणियों तथा प्रमुख अवसंरचना निवेश परियोजनाओं/बहुपक्षीय निवेशों और योजनाओं का मूल्यांकन करना।
  • विचार-विमर्श, विश्लेषणात्मक अध्ययनों और नीति-पत्रों के माध्यम से संबंधित मंत्रालयों को नीतिगत सुझाव और अनुशंसाएँ प्रदान करना।
  • अंतर-मंत्रालयी समन्वय और साक्ष्य-आधारित नीतिगत सुझावों के माध्यम से पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के कार्यान्वयन एवं समीक्षा में सहायता करना।
  • परिणाम-आधारित निगरानी और अवसंरचना समीक्षा तंत्र को सहयोग प्रदान करना, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षाएँ भी शामिल हैं।
  • परिवहन अवसंरचना क्षेत्र में साक्ष्य-आधारित निर्णय-निर्माण और अंतर-मंत्रालयी समन्वय को सुगम बनाना।
भागीदार
  • भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन)
  • द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई)
  • भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)
  • राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन (एनएमएफ)
  • अवसंरचना कनेक्टिविटी-II प्रभाग विभिन्न हितधारकों, विभागों, राज्य सरकारों और सांविधिक निकायों के साथ सक्रिय रूप से कार्य करता है।
संबंधित मंत्रालय
  • पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
  • नागर विमानन मंत्रालय
  • उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी)
रिपोर्ट
शीर्षक डाउनलोड
भारत में एमआरओ: प्रवृत्तियाँ, चुनौतियाँ और आगे की राह PDF Icon
नौवहन पर गैर-प्रमुख बंदरगाहों का प्रभाव: संभावनाएँ और आगे की राह PDF Icon
परियोजनाएं
  • “समुद्री अवसंरचना के विकास में ड्रेजिंग की भूमिका और भविष्य” पर अध्ययन प्रगति पर है।
  • प्रमुख बंदरगाहों के भीतरी इलाकों के मानचित्रण पर अवधारणा का प्रमाण
अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ईमेल
श्री कुलदीप नारायण कार्यक्रम निदेशक kuldip[dot]narayan[at]nic[dot]in
लेफ्टिनेंट कर्नल पी. बालू फणिकर ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी pbphanikar[dot]852a[at]gov[dot]in
सुश्री मोनिका गोयल परामर्शदाता ग्रेड-I goyal[dot]monika[at]niti[dot]gov[dot]in