- संक्ष्प्ति विवरण
-
युवा कार्यक्रम एवं खेल प्रभाग, विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुरूप खेल उत्कृष्टता, शारीरिक साक्षरता, युवा विकास एवं स्वयंसेवा को बढ़ावा देने हेतु नीति आयोग में नोडल नीति प्रभाग के रूप में कार्य करता है। यह प्रभाग भारत के खेल पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने तथा युवाओं को राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय योगदानकर्ता के रूप में सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीति अनुसंधान, रणनीतिक योजना एवं अंतर-सरकारी समन्वय का कार्य करता है।
यह प्रभाग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राज्य सरकारों, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), राष्ट्रीय खेल महासंघों, शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों तथा निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ मिलकर साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण को समर्थन देता है और प्रमुख राष्ट्रीय पहलों की देख-रेख करता है। इसका मुख्य ध्यान एक समावेशी, खिलाड़ी-केंद्रित एवं युवा-संचालित पारितंत्र के सृजन पर केंद्रित है, जो देशभर में ज़मीनी स्तर पर सहभागिता, खेल उत्कृष्टता, स्वस्थ जीवनशैली, नवाचार तथा सार्थक युवा सहभागिता को प्रोत्साहित करता है।
- मुख्य कार्य
-
- नीति अनुसंधान एवं विश्लेषण:
राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर निर्णय-प्रक्रिया को समर्थन देने हेतु खेल, शारीरिक शिक्षा, युवा विकास एवं स्वयंसेवा से संबंधित साक्ष्य-आधारित अध्ययन एवं नीति अनुसंधान करना।
- नीति परामर्श एवं कार्यक्रम अभिकल्पना::
युवा कार्यक्रम एवं खेल से संबंधित नीतियों, योजनाओं तथा संस्थागत सुधारों के निर्माण, कार्यान्वयन एवं मूल्यांकन हेतु सुझाव प्रदान करना।
- अंतर-सरकारी समन्वय:
राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के त्वरित कार्यान्वयन तथा सहकारी एवं प्रतिस्पर्धी संघवाद को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करना।
- नीति अनुसंधान एवं विश्लेषण:
- संबंधित मंत्रालय
-
- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
- अधिकारी निर्देशिका
-
नाम
पदनाम
ईमेल
श्री युगल किशोर जोशी कार्यक्रम निदेशक yugal[dot]joshi[at]gov[dot]in लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र वर्मा विशेष कर्तव्य अधिकारी vjitendra[dot]322k[at]gov[dot]in सुश्री मानसी चौधरी यंग प्रोफेशनल mansi[dot]choudhary[dot]niti[at]gov[dot]in श्रीमती ममता रानी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर mamta[dot]r[at]gov[dot]in
युवा कार्यक्रम एवं खेल
"
/>