- संक्षिप्त विवरण
- डाटा प्रबंधन और विश्लेषण प्रभाग मुख्य रूप से लोक नीति के लिए डाटा उपयोग को सुव्यवस्थित करने से संबंधित मामलों को देखता है। इसकी प्रमुख पहलों में से एक राष्ट्रीय डाटा और विश्लेषिकी प्लेटफॉर्म (एनडीएपी) है जो विभिन्न सरकारी एजेंसियों के डाटासेट को होस्ट करके, उन्हें सुसंगत रूप से प्रस्तुत करके तथा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन के लिए उपकरण प्रदान करके सरकारी डाटा को सुलभ, अंतर-संचालनीय, संवादात्मक और उपयोगकर्ता के अनुकूल मंच पर उपलब्ध कराकर इसकी लोगों तक पहुँच का लोकतंत्रीकरण करने का लक्ष्य रखता है।
- मुख्य कार्य
-
इसके मुख्य कार्यों में प्रमुखत: निम्नलिखित शामिल हैं:
- डाटा संग्रह कार्यनीतियों के विकास और मंत्रालयों के साथ समन्वय सहित एनडीएपी पर डाटा प्रबंधन और एकीकरण, एनडीएपी के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) की निगरानी करना, तथा एनडीएपी के भावी विकास के लिए उत्पाद कार्यनीति और रोडमैप तैयार करना।
- डाटा प्रबंधन और उपयोग से संबंधित मुद्दों का दस्तावेजीकरण करना तथा उन्नत सांख्यिकी प्रणालियों और प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना।
- नीति निर्माण में डाटा प्रबंधन और उपयोग पर सेमिनार और कार्यशालाएँ आयोजित करना।
- पूरे भारत में महिला उद्यमियों का समर्थन करने वाला एक व्यापक इको सिस्टम बनाने के लिए 2018 में नीति आयोग द्वारा शुरू की गई पहल महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के सचिवालय के रूप में कार्य करना, जो 2022 में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में स्थानांतरित हो गया।
- सांख्यिकी सर्वेक्षणों और डाटा इको सिस्टम पर राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (एनएससी) के साथ समन्वय और संपर्क स्थापित करना क्योंकि सीईओ, नीति आयोग, एनएससी के पदेन सदस्य हैं।
- संबंधित मंत्रालय
-
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई)
- रिपोर्ट
- अधिकारी निर्देशिका
-
नाम पदनाम ईमेल सुश्री एना रॉय प्रधान आर्थिक सलाहकार और कार्यक्रम निदेशक annaroy[at]nic[dot]in सुश्री पूजा शर्मा उप सचिव sharma[dot]pooja[at]nic[dot]in श्री जगवीर सिंह अवर सचिव jagvir[dot]singh17[at]gov[dot]in श्री मोहन सिंह अनुसंधान सहायक mohan[dot]singh71[at]nic[dot]in श्री रोहित सिंह यंग प्रोफेशनल rohit[dot]singh1109[at]niti[dot]gov[dot]in श्री मिलाप दिसागर यंग प्रोफेशनल milaprajesh[dot]d[at]niti[dot]gov[dot]in श्री विशाल बाल जमधड यंग प्रोफेशनल vishal[dot]j[at]niti[dot]gov[dot]in
