Tourism and Culture

पर्यटन और संस्कृति

संक्ष्प्ति विवरण
पर्यटन प्रभाग पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को कार्यनीतिक और दिशात्मक मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह प्रभाग भारत को उत्तरदायी और सतत पर्यटन नीतियों के विकास के माध्यम से पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करता है, जो विशिष्ट पर्यटन, पर्यावरण-पर्यटन और निरोगता पर्यटन, अवसंरचना विकास, क्षमता विकास और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है। संस्कृति प्रभाग इस क्षेत्र में बेहतर नीति और योजना सामंजस्य के साथ भारत की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को विकसित एवं संरक्षित करना और बढ़ावा देना चाहता है।
मुख्य कार्य

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नीति निर्माण

पर्यटन और संस्कृति प्रभाग राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पर्यटन और संस्कृति विकास के लिए कार्यनीतियों और नीतियों की नियमित रूप से समीक्षा और विश्लेषण करता है और दिशात्मक इनपुट प्रदान करता है। यह प्रभाग नीतिगत सुझाव प्रदान करता है और दोनों क्षेत्रों के लिए नए नीति निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता है। यह प्रभाग संस्कृति और पर्यटन के मामलों में मंत्रालयों/विभागों के साथ समन्वय से कार्य करता है। यह प्रभाग पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र के लिए विज़न दस्तावेज़, कार्यनीति दस्तावेज़ और कार्य योजनाओं की तैयारी में भी सहायता प्रदान करता है।

परियोजना विश्लेषण और परियोजना मूल्यांकन

  • पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय क्षेत्रक और केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित व्यय वित्त समिति (ईएफसी)/ स्थायी वित्त समिति (एसएफसी) के लिए तैयार किए गए ज्ञापन/परियोजना प्रस्तावों का मूल्यांकन जो मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही हैं।
  • सीसीईए अनुमोदन के लिए मंत्रिमंडल के लिए पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए नोटों का मूल्यांकन
  • राज्यों/पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय से बाह्य सहायता के साथ कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं का मूल्यांकन।
  • व्यवहार्यता रिपोर्ट, मास्टर प्लान और शोध अध्ययन रिपोर्टों की जांच।
  • पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के केंद्रीय क्षेत्रक और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को कवर करने वाले परिणाम/निष्पादन बजट पर इनपुट/टिप्पणियां प्रदान करना।
  • पर्यटन और संस्कृति क्षेत्रों से संबंधित पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित विभिन्न समितियों/समूहों आदि में नीति आयोग का प्रतिनिधित्व करना।

अनुसंधान अध्ययन

यह प्रभाग अवधारणा पत्र और शोध लेख प्रकाशित करता है, और पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र से संबंधित अध्ययन आयोजित करता है।

हितधारक परामर्श

यह प्रभाग पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र से संबंधित विभिन्न हितधारकों के मुद्दों और चिंताओं को समझने के लिए उद्योग, शिक्षा और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ नियमित हितधारक परामर्श करता है।
संबंधित मंत्रालय
  • पर्यटन मंत्रालय
  • संस्कृति मंत्रालय
रिपोर्ट
शीर्षक डाउनलोड
अनलॉकिंग ग्रोथ इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर PDF icon
दिव्य भारत- अ विंडो टू सोल ऑफ़ इंडिया PDF icon
रिथिन्किंग होमस्टे: नैविगेटिंग पालिसी पाथवेज PDF icon
प्रोमोटिंग स्प्रितुअल टूरिज्म इन द लैंड ऑफ़ बुद्धा PDF icon
रीस्टोरिंग ग्रोथ ऑफ़ टूरिज्म इन द वेक ऑफ़ पैनडेमिक PDF icon
चैलेंजेज फेस्ड इन हेरिटेज मैनेजमेंट इन इंडिया एंड पालिसी इम्परेटिवस PDF icon
वर्किंग ग्रुप रिपोर्ट ऑन इम्प्रोविंग हेरिटेज मैनेजमेंट इन इंडिया PDF icon
अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ईमेल
श्री युगल किशोर जोशी कार्यक्रम निदेशक yugal[dot]joshi[at]gov[dot]in
श्री अमित भारद्वाज उप सलाहकार amit[dot]bhardwaj[at]gov[dot]in
सुश्री दिव्या नंदिनी परामर्शदाता ग्रेड-I divya[dot]nandini[at]niti[dot]gov[dot]in