डॉ. एम. श्रीनिवास
सदस्य, नीति आयोग
शैक्षिक योग्यता
- एमबीबीएस
- एमएस (सर्जरी),
- एम.सीएच. (बाल चिकित्सा सर्जरी, एम्स नई दिल्ली),
- एमएनएएससी
- एफआईएसपीयू
- एफआरसीएस (ग्लासगो)
- डीएससी
पूर्व सेवाएँ और उल्लेखनीय योगदान
- निदेशक, एम्स नई दिल्ली | सितंबर 2022- अप्रैल 2026
- संस्थापक डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, हैदराबाद | 2016- 2022
- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग: पदेन सदस्य
- विजिटिंग प्रोफेसर, आईआईटी मद्रास
- विजिटिंग प्रोफेसर,आईआईएससी बेंगलुरु
- अपर निदेशक,टीएएनयूएच, आईआईएससी, बेंगलुरु
- विजिटिंग प्रोफेसर, दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- अध्यक्ष, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएनए और प्रगति विहार, नई दिल्ली।
- बिहटा, बिहार और अलवर, राजस्थान में ईएसआईसी मेडिकल की कॉलेज स्थापना की।
- नमो मेडिकल कॉलेज सिलवासा (दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव), आरयूएचएस (राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय), राजस्थान और चंडीगढ़ के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और तेलंगाना के मेडिकल कॉलेजों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिए।
- त्रिपुरा, उत्तराखंड, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और बीएचयू आईएमएस (चिकित्सा विज्ञान संस्थान), वाराणसी की क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए व्यापक विश्लेषण और सिफारिशें दी।
महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ
- एम्स नई दिल्ली ने क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग (2026) में 105वां स्थान और वैश्विक ब्रांड फाइनेंस रैंकिंग में छठा स्थान प्राप्त किया।
- एम्स नई दिल्ली में AB-PMJAY को अपनाने में 40% की वृद्धि देखी गई और ABHA (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) लिंकेज के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ।
- एमबीबीएस के दौरान पांच स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जिनमें निवारक और सामाजिक चिकित्सा (सामुदायिक चिकित्सा) में स्वर्ण पदक शामिल है।
- भारतीय बाल रोग विशेषज्ञों के संघ से यू.सी. चक्रवर्ती पुरस्कार प्राप्त किया।
- अंतर-एजेंसी समन्वय: गृह मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन के माध्यम से सीएपीएफआईएमएस [केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली] को परिचालन में लाया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय: आवर लेडीज़ हॉस्पिटल फॉर सिक चिल्ड्रन (वर्तमान में सीएचआई क्रुमलिन के नाम से जाना जाता है), डबलिन, आयरलैंड के चिल्ड्रन्स रिसर्च सेंटर में फेलो रहे।
- प्रकाशन: 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन।
- समितियाँ और कार्य समूह: कई राष्ट्रीय समितियों, कार्य समूहों और कार्यबल (भारत सरकार, एम्स और अन्य) का हिस्सा रहे ।
विशेषज्ञता/रुचि के क्षेत्र
- शासन सुधार, संस्थागत परिवर्तन, पारदर्शिता और स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणालियों एवं कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाना।
- स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता आश्वासन, रोगी सुरक्षा और निरंतर देखभाल।
- चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान।
- जन स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ बनाना और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को डिजिटल रूप से एकीकृत करना, जिसमें सरकार के समग्र दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से समान और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है।
- एकीकृत चिकित्सा एवं अंतःविषयक स्वास्थ्य सेवा दृष्टिकोण।
E-mail
member[dot]srinivas[at]gov[dot]in
Designation
सदस्य, नीति आयोग
National Portal Of India 

